फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथियों ने कुचली फसल

Fri, 15 Jul 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में गेरुआपार भरथापुर गांव के निकट पहुंचे हाथियों के झुंड ने चिंघाड़ते हुए गुरुवार रात किसानों की 40 बीघा धान, गन्ना और हल्दी की फसल को रौंद दिया। झुंड के गांव की ओर बढ़ने के दौरान हाका लगाकर ग्रामीणों ने किसी तरह जंगल की ओर मोड़ा।
विज्ञापन


दहशत के चलते पूरी रात ग्रामीण सो नहीं सके। सूचना के बावजूद रेंज कार्यालय से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र में गेरुआ नदी के पार भरथापुर गांव स्थित है। गांव के निकट खाता कारीडोर से होकर वन्यजीव नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के मध्य आवागमन करते हैं।

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीण एकत्र होकर हाका लगाने लगे। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड राजेश के हल्दी और धान के खेत में पहुंच गया। हाथियों की संख्या पांच-छह थी। हल्दी और धान के खेतों को रौंदते हुए गन्ने के खेत में भी हाथियों ने उत्पात मचाया।
विज्ञापन


इसके बाद सुरेश के खेत में झुंड घुस गया। बदलू व रामकुमार के खेतों में भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। झुंड जब गांव की ओर बढ़ रहा था तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए ढोल पीटना शुरू किया। मशाल जलाए। इस पर हाथी जंगल की ओर मुड़े।

करीब ढाई घंटे तक हाथी खेत में जमा रहे। इससे पूरी रात ग्रामीणों ने जागकर बिताई। ग्रामीणों के मुताबिक रात में ही रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें