फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल तस्करी की जा रही प्याज की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्याज के निर्यात पर रोक के बाद भारत से नेपाल को प्याज की तस्करी करने का मामला सामने आया है। एसएसबी व पुलिस ने सीमा पर गश्त के दौरान सात क्विंटल प्याज बरामद किया है। जबकि खाद, मटर और होजरी का सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। बरामद सामान को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

देश में प्याज के बढ़ते दाम के मद्देनजर नेपाल को प्याज निर्यात करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिसके बाद सीमा पर प्याज की तस्करी बढ़ गई है। रुपईडीहा इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि तस्करी पर अंकुश के लिए टीम बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेषमणि पांडेय, उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्र, सिपाही अशोक यादव, अंशू दूबे, विनय त्रिवेदी आदि रविवार को निबिया गांव में सीतापुरवा के पास एसएसबी जवानों के साथ गश्त कर रहे थे।
तभी सीमा पर 13 बोरियों में 6.80 क्विंटल प्याज, नौ बोरी में 2.50 क्विंटल मटर, 175 किलो यूरिया, 77 लेडीज सूट व होजरी का काफी सामान और पांच साइकिलें पड़ी मिलीं। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद सामान को कस्टम चौकी बढ़िया के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा इंस्पेक्टर मनीष पांडेय ने बताया कि सीमा पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 75 पैकेट नेपाली गुटखा मेघा श्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान सिपाही प्रभाकर चौधरी व महेश उपाध्याय ने थाना क्षेत्र के कैलाशपुर झुम्मन गांव निवासी राजितराम वर्मा को नेपाली गुटखा के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें