फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल में आम चुनाव के मद्देनजर सीमा सील, बाजार में पसरा सन्नाटा

Fri, 06 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रुपईडीहा में बृहस्पतिवार को सील हुई भारत-नेपाल सीमा।    -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल में हो रहे आम चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील रही। सीमा बंद होने के कारण दोनों देशों के बीच आवाजाही थमी रही, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ा। नेपाली ग्राहकों के न आने से रुपईडीहा बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और सीमा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी के जवान मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं, वहीं नेपाल की ओर आर्म्ड पुलिस फोर्स की चौकसी रही। नेपाल में सुबह शुरू हुआ मतदान छिटपुट झड़पों को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर शाम तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा सीमा चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सहायक कमांडेंट अमित कटियार ने संभाली। उन्होंने बताया कि सीमा पर डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के जरिए निगरानी की जा रही है। सभी संवेदनशील रास्तों और मुख्य मार्गों पर जवानों की विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें