फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर अलर्ट, हर आने-जाने वालों की सघन तलाशी

Mon, 29 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भारात-नेपाल सीमा पर राहगीरों की तलाशी लेते एसएसबी के जवान।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। दशहरा पर्व नजदीक आते ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। सीमा पार से आने व उधर जाने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण अंचलों के रास्तों पर भी एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्त तेज हो गई है।
विज्ञापन



दशहरे में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस मौके पर शहर, कस्बों व गांवों में जगह-जगह पुतला दहन और मेले का आयोजन होता है, जहां भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में अराजक तत्व माहौल बिगाड़ न सकें, इसके लिए पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।


सीमा क्षेत्र से देश विरोधी तत्वों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए चौकसी और तेज कर दी गई है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति पर सुरक्षा एजेंसियां पैनी निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचलों के रास्तों पर भी सघन निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही रुपईडीहा में मुख्य गेट से आने वाले व उस पार जाने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। स्कैनर और डॉग स्क्वॉयड से वाहनों की तलाशी हो रही है। स्थानीय पुलिस और नेपाल के सुरक्षा बलों से समन्वय स्थापित किया गया है।



जल और जंगल के रास्तों पर भी है नजर
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि जिले की करीब 100 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से सटी हुई है। दशहरा पर्व के मद्देनजर रुपईडीहा के मुख्य मार्गों के साथ-साथ मिहीपुरवा, सुजौली, बिछिया और मुर्तिहा क्षेत्र की सीमाओं पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नेपाल से आने वाली गेरुआ और कौड़ियाला नदियों पर व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें