फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश से सराबोर हुआ नेपाल सीमा क्षेत्र

Thu, 26 Sep 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। तराई में बुधवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा और नेपाल सीमा से सटे नानपारा तहसील क्षेत्र समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए और लोगों को उमस भरी गर्ती से राहत मिली। वहीं बिजली गिरने से नवाबगंज के चनैनी में एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले में बीते कई दिनों से भीषण उमस पड़ रही थी और लोग बेहाल थे। इससे बुधवार की सुबह हल्की राहत मिली। सुबह से ही आसमान काले बादल आ गए और राहत भरी ठंडी हवाएं चलीं। वहीं इस दौरान नानपारा, बाबागंज, रुपईडीहा, नवाबगंज आदि क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। नवाबगंज निवासी किसान लतीफ अहमद, आरिफ, दिनेश कुमार, मुबारक, फौजदार वर्मा, भगत, विशाल सिंह आदि ने बताया कि फसलें सूख रही थीं। उन्हें संजीवनी मिल गई।
वहीं बारिश के दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव में बिजली गिरी। जिसकी चपेट में ग्रामीण रामचन्द्र यादव की भैंस आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित रामचंद्र यादव ने बताया कि भैंस से ही उनकी जीविका चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें