बहराइच। तराई में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने से मौसम ठंडा हो रहा है। ऐसे में बच्चे बुखार, डायरिया व निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) गंभीर बच्चों से फुल हो गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में रविवार को करीब 24 का इलाज चल रहा था।
जिले में लगातार बदलता मौसम बच्चों को चपेट में ले रहा है। बीमारी की चपेट में पांच साल तक के बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। अभिभावकों की ओर से बच्चों के खान-पान व देखरेख में थोड़ी सी लापरवाही उन्हें बीमार कर दे रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला का कहना है कि बुखार, डायरिया के साथ ही बच्चे निमोनिया व टीबी से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। अभिभावक ऐसे में बच्चों का अतिरिक्त ख्याल रखें।