फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : कूड़े में मिले केंद्रीय व राज्य निर्वाचन आयोग के फाॅर्म

Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। जरूरी प्रपत्रों को लेकर तहसील प्रशासन कितना लापरवाह है, इसका एक उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। केंद्रीय व राज्य निर्वाचन आयोग के प्रारूप-6 प्रपत्र कूड़े के ढेर में पड़े मिले। वहीं कई फॉर्मों पर बीएलओ की ओर से मतदाता बनाने को लेकर संस्तुति भी पाई गई। कूड़े के ढेर में जरूरी कागजात मिलने की खबर फैलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गयी और आनन-फानन में गलती छिपाने के लिए प्रपत्रों को इकट्ठा कर जला दिया गया।
विज्ञापन


पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव करवाने वाले मतदाताओं से भारत निर्वाचन व राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रारुप- 6 भरवाया जाता है। इस प्रपत्र को संभालकर रखना होता है, लेकिन पयागपुर तहसील प्रशासन ने कई मतदाताओं की ओर से जमा किए गए सैकड़ों प्रारुप-6 फाॅर्म को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कूड़े के ढेर में पड़े मिले प्रारूप-6 के कई आवेदकों के फाॅर्म पर फोटो, आधारकार्ड की छाया प्रति, बीएलओ की संस्तुतियों व हस्ताक्षर भी पाए गए।
इसका वीडियो भी लोगों ने बना लिया और तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एसडीएम दिनेश कुमार व बीडीओ को फोन कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो इस मामले को अफवाह बताया। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद स्टोर इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई गई और बताया जाता है कि सभी प्रपत्रों को कूड़ेदान में इकट्ठा कर आग के हवाले कर दिया गया। तहसील प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तहसील प्रशासन को इस लापरवाही के लिए कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें