गैस बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर भारत सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन के चलते सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे एजेंसी व कंपनी द्वारा जारी बुकिंग दूरभाष नंबरों पर ही अपने गैस रिफिल की बुकिंग करें तथा गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी अधिकृत हॉकरों के माध्यम से करायी जायेगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डीएसओ ने बताया कि एचपीसीएल कंपनी का बुकिंग नंबर 9889623456, आईओसीएल का बुकिंग नंबर 8726024365 तथा बीपीसीएल कंपनी का बुकिंग नम्बर 7715012345 व 7718012345 है। ड
ीएसओ ने बताया कि घरेलू गैस की उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार के समाधान के लिए एलपीजी आयल कंपनी के दूरभाष संख्या आईओसीएल के लिए 8004912863, बीपीसीएल कंपनी का 7572080007 तथा एचपीसीएल कम्पनी का मोबाइल नंबर 9901493059 के साथ-साथ खाद्य एवं रसद विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9918034290 व 9554741649 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की लीकेज आदि के बारे में 1906 नंबर संपर्क किया जा सकता है। किसी भी लॉकडाउन में अपने घरों से निकलने की जरूरत नहीं है।