बहराइच। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट इग्जामिनेशन(सीआईएससीई) का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया गया था जिसमें हाईस्कूल में नानपारा के सेंट पीटर कॉलेज के नैतिक श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अव्वल रहे। वहीं बहराइच के सेंट नार्बट स्कूल के सिद्धार्थ अग्रवाल 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की मेधा सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
दूसरी ओर आईएससी (इंटरमीडिएट) में भी नानपारा के सेंट पीटर स्कूल का दबदबा रहा। यहां के छात्र दिव्यांशु मिश्रा 94 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। वहीं इंटर की मेधा सूची में शहर के बैरोज ब्लू स्कूल की अंशिका भारद्वाज ने भी 93.2 प्रतिशत अंक के साथ अपना नाम दर्ज करवाया।