बहराइच जिले के ग्राम पंचायतों में लगने वाली होल्डिंग व स्वच्छता के प्रचार प्रसार मामले में 80 करोड़ के घोटाला होने के आरोप में बहराइच जिले के डीपीआरओ उमाकांत पांडे को शासन ने निलंबित कर दिया है।
बता दें कि इस मामले को अमर उजाला ने 8 दिसंबर 2022 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कार्रवाई तेज हुई थी।