फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम बहराइच और साक्षी श्रावस्ती की प्रथम नागरिक

Mon, 04 Jan 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। दोनों जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का कब्जा हो गया है। पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि के बेटे नदीम मन्ना को बहराइच और श्रावस्ती में सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की बेटी साक्षी वर्मा को जिले की प्रथम नागरिकता का प्रमाण पत्र सोमवार को दिया गया। दोनों ही निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पूर्व विधायक शब्बीर अहमद के बेटे व जिला पंचायत सदस्य नदीम मन्ना को बहराइच से प्रत्याशी घोषित किया था।

एक जनवरी को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया पूरे दिन चली लेकिन सपा प्रत्याशी के अलावा अन्य कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। ऐसे में उसी दिन सपा प्रत्याशी नदीम के निर्विरोध निर्वाचित होने की पुष्टि हो गई थी लेकिन चुनाव कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी होनी थीं।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र वापसी की प्रकि्रया पूरी होने के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी बृजबिहारी पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी नदीम मन्ना के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी।

इसके बाद उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया, नदीम के पिता पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, समेत कई अन्य समर्थक मौजूद रहे।

उधर, श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी ने भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा की पुत्री साक्षी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। साक्षी के नामांकन के बाद किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इस कारण साक्षी वर्मा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।

उन्हें सोमवार को जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह ने डीएम न्यायालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विजेता का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनकी मां इंद्राणी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादव, कुंवर सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य व काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें