फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो ससुर को मारा चाकू

Fri, 03 Feb 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। ससुर ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। घायल ससुर को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। रामगांव थाना क्षेत्र के सराय मेहराबाद निवासी छब्बन (50) की एक बेटी और दामाद गांव में ही उनके पड़ोस में रहते हैं। दामाद जिगर नशे का आदी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर जिगर ससुर छब्बन से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। छब्बन ने मना कर दिया। इससे गुस्साए जिगर ने उसके पेट में चाकू मार दिया। जमीन पर गिरकर छब्बन छटपटाने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया की पैसे को लेकर ससुर-दामाद में विवाद हुआ था। इसके बाद दामाद ने चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें