फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जागरूकता अभियान को मुंह चिढ़ा रही मोहल्लों में फैली गंदगी

Fri, 03 Feb 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वच्छ भारत मिशन फेस दो के तहत नगर को स्वच्छ रखने के लिए चल रहे जागरूकता अभियान को मोहल्लों में फैली गंदगी मुंह चिढ़ा रही है। पालिका के सफाईकर्मी नियमिति रूप से सफाई नहीं कर रहे हैं। इस वजह से कई मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इन दिनों पालिका की टीम शहर के मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग कर डोर-टू-डोर ठेलिया वालोंं को देने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं, इस टीम की नजर मोहल्लों में फैली गंदगी व कूड़े के ढेरों पर नहीं पड़ रही है। हालत यह है कि सफाईकर्मियों की ओर से नियमित सफाई न करने से शहर के कई मोहल्ले भीषण गंदगी की चपेट में हैं। नालियों की सफाई न होने से नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़ीहाट मोहल्ले के कई स्थान कूड़े से पटे हैं। सबसे ज्यादा गंदगी दीवानी कचहरी के पीछे रहती है। यहां बच्चों के दो स्कूल भी हैं। स्कूल के बच्चों को इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बड़ीहाट में तारा गर्ल्स इंटर काॅलेज जाने वाले मार्ग पर आए दिन सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि सफाईकर्मी रोज सफाई करने नहीं आते हैं। मोहल्ला रायुपुर राजा में भी कई स्थानों पर भीषण गंदगी है। कुछ स्थानों पर नालियों के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है।बरहियापुरा मोहल्ला स्थित गुप्ता भोजनालय के सामने स्थित कूड़ा स्थल भी आए दिन गंदगी की चपेट में रहता है। इसके अलावा नाजिरपुरा, अकबरपुरा, मीराखेलपुरा, हमजापुरा, वजीरबाग समेत कई मोहल्लों में रोज सफाई न होने से गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

नियमित होती है मोहल्लों की सफाई कोशिश यही रहती है कि मोहल्लों की नियमित सफाई कराई जाए। शहर के लोगों को दिक्कत न हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एक दिक्कत यह भी है कि मोहल्लेवासी सफाई होने के बाद फिर कूड़ा डाल देते हैं। बालमुकुंद मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें