फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विद्यालय व अस्पताल के पास कूड़ाघर के निर्माण का विरोध

Fri, 03 Feb 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। विकास खंड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत उर्रा बाजार में कूड़ा घर बनाया जा रहा है। इसके पास में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय व आबादी है। इस वजह से लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर और ट्वीट कर कूड़ा घर गांव के बाहर बनवाने ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के आशीष मौर्य, सूरज, जितेंद्र मौर्य, राजेंद्र, गिरधारी लाल, मुकेश, जीतू, सर्वेश कुमार ,बलिराम, बृजेश कुमार, कमलेश कुमार व धीरज कुमार ने बताया कि कूड़ा घर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय हाई स्कूल व लघु माध्यमिक विद्यालय के पास बनाया जा रहा है। पास में ही भी बह रही है। कई ग्रामीणों के घर भी मौजूद हैं। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नरेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जो जमीन लेखपाल ने चिह्नित की है उसी पर कूड़ाघर बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें