फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुर्तिहा निवासी शोभरन को जगी रिहाई की आस

Thu, 02 Feb 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कारागार में सजा पूरी होने के बाद भी जमानत राशि जमा न कर पाने वालों के लिए अब रिहाई की आस जगी है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर निर्धनता के चलते जुर्माना राशि जमा न कर पाने से जेल में निरुद्ध कैदियों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद बुधवार को जारी बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्धन कैदियों को जेल से बाहर निकालने के लिए सहायता देनेे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वित्त मंत्री के इस आश्वासन का सीधा फायदा महीनों से जुर्माना न जमा होने से कारण सजा काट रहे मुर्तिहा निवासी शोभरन को हो सकता है। मुर्तिहा कोतवाली के प्रतापपुर निवासी शोभरन(46) को वन अधिनियम की धाराओं के तहत लकड़ी काटने के आरोप में सजा हुई थी और उसे जिला कारागार में बंद किया गया था। शोभरन पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज थे। जांच व सुनवाई के बाद शोभरन को पांच मुकदमों के लिए सजा हुई है।
सजा के बाद उसे 11 जुलाई 2018 को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। जिसके बाद से वह लगातार सजा काट रहा है। 12 सितंबर 22 को उसकी सजा पूरी हो गयी। लेकिन न्यायालय की ओर से सजा के साथ-साथ लगाए गया 66 हजार का भुगतान शोभरन नहीं कर पाया, जिसके चलते उसकी सजा को आठ माह 22 दिन और बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन



शासन के निर्देशानुसार होगी कार्रवाई
शोभरन की सजा 12 सितंबर 2022 को पूरी हो चुकी है, लेकिन वह जुर्माने के एवज में सजा काट रहा है। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन

-आनंद कुमार शुक्ला, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें