फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेतों में भरा नहर का पानी, फसल खराब

Wed, 01 Feb 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के हरखापुर से निकली सरयू लिंक नहर में पानी छोड़ा गया था। नहर में रैटहोल होने की वजह से पानी निकलकर खेतों में भर गया ।
विज्ञापन

सेमरी, मलमला व लालबोझा के करीब दो दर्जन किसानों के खेतों में पानी भरने से सरसों की फसल में डूब गई। किसानों ने इसकी सूचना सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता को फोन पर दी। इसके बाद लिंक नहर का गेट बंद करा दिया गया।
शिव पूजन,लालजी, बेचेलाल, कल्लू, अब्बास, निसार रामभरोसे, गणेश आदि किसानों ने बताया कि उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया कि नहर में रैटहोल होने की वजह से पानी खेतों में भर गया। सूचना मिलते ही गेट बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें