फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 40,572 लोगों को मिली निर्विवादित खतौनी

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निर्विवादित खेतौनी अभियान के तहत बीते छह जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2023 तक मात्र 17 माह की अवधि में 46,137 आवेदन प्राप्त हुए। इसकी तुलना में 40,572 प्रकरणों में वरासत दर्ज कराकर वारिसान को खतौनी की नकल उपलब्ध करा दी गई है। इस अभियान से पूर्व जिले में 29 अक्टूबर 2018 से पांच जुलाई 2021 तक 32 माह के दौरान 15,698 वरासत के प्रकरणों का निस्तारण किया गया था। डीएम डॉ. चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि इस अभियान सेे संबंधित एक भी प्रकरण चिन्हित होने से न छूटे। क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है। सभी अधिकारी कृषकों के हितों एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रुचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें। जिससे निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज होने में किसी प्रकार की कठिनाई होनेे में संबंधित एसडीएम को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें