फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किडनी रोगियों को जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय व इससे संबद्ध जिला चिकित्सालय में अभी तक डायलिसिस की सुविधा न होने से किडनी रोगियों को समस्याएं उठानी पड़ रही थीं। डायलिसिस के लिए पीड़ितों को महंगा शुल्क देकर निजी केंद्रों की सुविधा लेनी पड़ रही थीं, लेकिन अब उन्हेें शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है।जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा न होने से लोगों को बीते काफी वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले लोगों को डायलिसिस कराने के लिए लखनऊ समेत अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था। बीते दो तीन वर्षों में जिला मुख्यालय पर गिने चुने नर्सिंग होम में भी डायलिसिस की सुविधा मिलने लगी, लेकिन यहां आने वाले रोगियों को मोटा शुल्क अदा करना पड़ रहा था। रोगियों से डायलिसिस के नाम पर प्रतिदिन तीन से चार हजार रुपए वसूल किए जाते हैं। मेडिकल कॉलेेज में पड़ोसी जनपद श्रावस्ती, बलरामपुर व नेपाल से भी प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज यहां आते हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से ही डायलिसिस की सुुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब शासन ने डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही जिले के किडनी रोग से पीड़ित लोगों को डायलिसिस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन दो से ढाई हजार की संख्या में मरीजों की ओपीडी होती है। इसके साथ ही प्रसव, ऑपरेशन समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज भी आते हैं। ऐेसे में यहां कार्यभार अधिक होने के कारण डायलिसिस यूनिट की स्थापना कैसरगंज अथवा चित्तौरा सीएचसी पर कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था की ओर से दोनों स्थानों का सर्वे किया जा रहा हैै।डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए कैसरगंज व चित्तौरा सीएचसी का सर्वे कराया जा रहा है। यूनिट स्थापना के लिए 24 घंंटे विद्युुत आपूूर्ति, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के साथ ही अन्य मानक भी जांचे जा रहे हैं। सभी मानकों को देखते हुए इसी सप्ताह स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. एसके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें