फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। रालोद जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा है कि चीनी मिलों को चालू हुए तीन माह हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं किया है। प्रदेश के दो लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेह अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर गन्ना मूल्य की घोषणा कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ। ऐसे में सरकार तत्काल गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करे। साथ ही आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए उचित समाधान करने के साथ ही बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। ऐसा न होने पर रालोद कार्यकर्ता सात फरवरी को सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विमल ओझा, अवनीश कश्यप, अवधेश तिवारी, देवेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें