फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा/हुजूरपुर(बहराइच)। 14 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में हुई बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने दूसरी बाइक पर सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम पंचायत बोझिया निवासी शंकर दयाल दीक्षित(60) मंगलवार की सुबह किसी कार्य से अमृतपुर पुरैना गये थे। काम खत्म होने के बाद लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उर्रा-सुजौली मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शंकर दयाल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मिहींपुरवा निवासी दुर्गेश(26), जंगबहादुर(28) व रामलखन(32) भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद दल बल के साथ पहुंचे मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहीं मृतक शंकर दयाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि दुर्घटना के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर मिली है जिसके आधार पर दूसरी बाइक सवार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। वहीं हुजूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गयी। बौंवा निवासी रामकैलाश(50) सोमवार की शाम घर का सामान लेने के लिए हुजूरपुर चौराहा आए थे। जहां से खरीदारी के बाद वह पैदल की अपने गांव बौवा वापस जा रहे थे। इसी दौरान गन्ना कांटा के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और राम कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें