फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगल के रास्ते रात में गन्ने लदे ट्रकों के संचालन पर रोक

Sat, 21 Jan 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर(बहराइच)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के आबादी में जंगली हाथियों के उत्पात व हमलों को लेकर वन क्षेत्राधिकारी ने रेंज कार्यालय परिसर में बैठक की। ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय नागरिकों से उत्पात पर लगाम लगाने व रोकथाम को लेकर विभाग ने सहयोग की अपील की। साथ ही रात में जंगल के रास्ते गन्ने लदे ट्रकों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी वीके मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों में गजमित्रों व वन कर्मियों के साथ नियमित रूप से ग्रामीणों संग बैठक कर जागरूक करें। हाथियों से बचाव के तरीके सीखें। कहा कि खेतों में उनके घुसने पर हांका लगाने के बजाय बताए गए तरीकों का पालन करें। सतर्कता के साथ भगाने का प्रयास करें ताकि हाथी उग्र न हो सकें।
विज्ञापन


रात में ट्रक के संचालन पर रोक
रेंजर ने कहा कि ओवरलोड ट्रकों से गन्ना चीनी मिल के लिए ले जाया जाता है। जंगल के रास्तों में गन्ना गिरते हैं तो उसे खाने के लिए हाथी आबादी की ओर आते हैं। रात में जगंल के रास्तों पर गन्ने के ट्रक का संचालन प्रतिबंध रहेगा। ओवरलोड पर भी लगाम लगाई जाएगी।
इनसेट
ग्राम प्रधानों ने रखी बात
ग्राम प्रधान बड़खडिया जयप्रकाश ने वर्षों से जर्जर घोसियाना कुरकुरी कुआं खड़ंजा मार्ग के मरम्मत की मंजूरी वन विभाग से मांगी है। ग्राम प्रधान आम्बा इकरार अंसारी ने बिछिया से आम्बा व बिछिया से सुजौली मार्ग पर सड़क किनारे फैलीं झाड़ियों को साफ कराने और संपर्क मार्गों के मरम्मत कराने की मंजूरी मांगी है। पूर्व ग्राम प्रधान चहलवा जाहिद खान ने हाथी प्रभावित गांवों में डीसी करंट तार से फेंसिंग व सोलर लाइट लगाने और वन कर्मियों के द्वारा गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वन दरोगा मयंक पांडे, पवन शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें