बहराइच। कोरोना से बचाव के लिए जिले में बूस्टर डोज शुक्रवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए लगभग 25 हजार वैक्सीन मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज में स्थापित टीकाकरण पटल के साथ ही बूस्टर डोज जिले की सभी सीएचसी पर भी लगाई जाएगी। हालांकि बूस्टर डोज में अभी कोविशील्ड की खेप ही जिले में पहुुंची है।
अभी तक टीकाकरण मेडिकल कॉलेेज स्थित शिविर में किया जा रहा था, लेेकिन बीते आठ दिसंबर को वैक्सीन समाप्त हो जाने से टीकाकरण ठप हो गया था और लोग मायूस होकर वापस लौट रहे थे। टीकाकरण शुरू कराने के लिए सीएमओ द्वारा शासन को पत्र भेेजा गया था। गुरुवार को वैक्सीन पहुंचते ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ.एसके सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्थित टीकाकरण पटल के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोग कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
..........................
छह लाख से अधिक ले चुके खुराक
जिले में अब तक छह लाख 32 हजार 50 लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। इसमें 18 से 59 आयुु वर्ग के करीबपांच लाख पांच हजार व 60 वर्ष से अधिक आयुु के लोगों की संख्या एक लाख 26 हजार 932 है।
बूस्टर डोज लगवाने को आगे आएं लोग
मेडिकल कॉलेज समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज लगना शुरू किया जा रहा है। ऐसे में अभी तक बूस्टर डोज से वंचित लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं। -डॉ.एसके सिंह, सीएमओ।