फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। निबुई कला गांव निवासी एक विवाहिता को उसकी ससुराल के लोगों ने दहेज में 50 हजार रुपये न मिलने पर पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज वार्ड नंबर 21 ग्राम पुरैना निवासी सीताराम सोनी ने हुजूरपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी सोनू सोनी (20) का विवाह दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के निबुई कला गांव निवासी दीप नरायन सोनी के साथ किया था।
विवाह के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिनों से ससुराल के लोग 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे लेकिन ससुराल की मांग पूरी करने की हिम्मत नहीं थी। इसके चलते कई बार ससुराल के लोगों से बातचीत की गई लेकिन बेटी का उत्पीड़न थमा नहीं।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि बुधवार रात में ससुराल के लोगों ने बेटी की पिटाई कर उसे मार डाला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें