शहर के घंटाघर-छावनी के बीच अतिक्रमण तोड़ता बुलडोजर। -संवाद
बहराइच। शहर के चौक बाजार से छावनी चौराहे तक मंगलवार को पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। टीम ने सड़क किनारे नालियों पर सौ से अधिक दुकानों के अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पालिका प्रशासन की कार्रवाई के दौरान लोगों में अफरा-तफरी की स्थित मची रही।
नगर मंजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व ईओ प्रमिता सिंह की अगुवाई पालिका की टीम ने शहर के चौक बाजार पहुंची। टीम ने चौक बाजार से छावनी चौराहने तक बनी डामर सड़क के दोनों तरफ नालियों पर दुकानदारों के किए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई प्रारंभ की। नगर पालिका की टीम का बुलडोजर करीब चार घंटे तक चौक बाजार से छावनी चौराहे के बीच गरजते हुए दोनों छोर पर स्थापित करीम कांपलेक्स, सुंदर मार्केट समेत सौ से अधिक दुकानदारों के नाले पर किए गए पक्के अतिक्रमण को डहा दिया। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, एई निर्माण देवेंद्र धीमान, राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव, सफाई निरीक्षक फहीम खान, नायब तहरीलदार समेत काफी संख्या नगर कोतवाली व दरगाह थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।