बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद गोंड ने तीरंदाजी कर खेल महोत्सव की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में बहराइच विधानसभा क्षेत्र के बालक व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डाॅ आनंद कुमार गोंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगा गुब्बारा आसमान में छोड़ा। इसके बाद तीर-धनुष चलाकर प्रतियोगिता का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
सांसद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। जबकि विजेता खिलाड़ियों की प्रतियोगिता लोकसभा स्तर पर 23 से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित होगी।
कार्यक्रम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल श्याम करण टेकड़ीवाल, समय प्रसाद मिश्रा, संजय जायसवाल, शिवम जायसवाल, नन्हे लाल, डिंपल जैन, रणविजय सिंह, सुरेश गुप्ता, अरूणेंद्र सिंह, अमित शर्मा, सतीश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनुपमा धानुक, मोहम्मद आरिफ, रोहित सिंह, विनोद कुमार, ओमकार नाथ, ऐश्वर्या पाठक, नित्यानंद पासवान, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।