बहराइच। आमरण अनशन पर बैठी सांसद सावित्रीबाई फुले की तबियत बिगड़ने के बाद देर शाम जिलाधिकारी ने एसडीएम नानपारा के माध्यम से सांसद से फोन पर वार्ता की।
जिलाधिकारी अभय ने एफ्लेक्स तटबंध के काम को रोकवा कर तकनीकी जांच कराने और ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस लेने के साथ ही एसओ की कार्यशैली की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद ने अनशन को स्थ्गित करने की घोषणा की। अनशन समाप्त होने के बाद सांसद को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।