उर्रा-हरखापुर मार्ग पर काली कोट मंदिर के निकट धू-धू कर जलती कार।
- फोटो : उर्रा-हरखापुर मार्ग पर काली कोट मंदिर के निकट धू-धू कर जलती कार।
मिहींपुरवा। थाना मोतीपुर के उर्रा-हरखापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम को उर्रा गांव के पास काली कोट मंदिर के निकट एक कार अचानक आग का गोला बन गई। मंझरा मिरजवा निवासी पिंटू अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार के ज्यादा गर्म होने पर उन्होंने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जैसे ही बोनट खोलकर जांच की, तेज लपटों के साथ आग भड़क उठी। चालक और दो सवार तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।