फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो घायल

Thu, 22 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर जरवल चौकी के निकट सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार संदीप (22) और राकेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों धनसरी के मजरा मदारपुरवा के निवासी हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें