बहराइच। केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से बृहस्पतिवार से अंडर-14 चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजक गोविंद ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल निखारने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। आयोजकों का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को बेहतर मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।