फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
अम्बरीश। 
विज्ञापन
बहराइच। सीतापुर जिले की सीमा पर रेउसा इलाके में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरदी इलाके के वीरशाहपुर निवासी अंबरीश द्विवेदी (32) मंगलवार रात बाइक से लखीमपुर स्थित रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। बहराइच-सीतापुर जिले की सीमा पर रेउसा इलाके में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कुड़वा डगरा के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पयागपुर निवासी कौशलेंद्र (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार रमिया बेहड़, लखीमपुर निवासी बबलू (22) को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कौशलेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बबलू का सीएचसी में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें