फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परिवारिक विवाद में सास-बहू पर बांके से हमला

Sat, 08 Jun 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र में हमले में घायल महिला रेनू।
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंभरिया शुक्ल निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते सास-बहू पर बांके से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल काॅलेज भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंभरिया शुक्ल निवासी रेनू (40) अपनी सास शांति देवी (55) व अपनी बेटी मोनी (13) के साथ गांव में रहती हैं। उनके पति दिनेश शुक्ला अपने दो बेटों के साथ कर्नाटक में रहते हैं। घर पर वे तीनों अकेले रहती हैं। बृहस्पतिवार को महिला समूह चला रहे कुछ लोग उनके घर किस्त लेने आए थे। शुक्रवार को दिनेश के चाचा उनके घर आए और उनके घर बृहस्पतिवार को किस्त लेने आए लोगों की पूछताछ करने लगे। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। उनके चाचा ने रेनू पर बांके से वार किया। बीच-बचाव में आई उनकी सास शांति देवी पर भी उसने बांके से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और हमलावर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें