फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां ने बेटे को बचाने के लिए पांच मिनट तक मगरमच्छ से किया संघर्ष

Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ढकिया गांव में सोमवार शाम घर के निकट स्थित नाले के पास खेल रहे पांच वर्षीय वीरू को अचानक मगरमच्छ ने दबोच लिया और पानी की ओर घसीटने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां दौड़ी और बिना एक पल गंवाए मगरमच्छ से भिड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मां ने शोर मचाते हुए करीब पांच मिनट तक संघर्ष किया और बेटे को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाने में सफल रही। इस दौरान वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



घायल बच्चे को तुरंत सीएचसी शिवपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह की सूचना पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव, एसडीओ राशिद जमील, क्षेत्रीय वन अधिकारी पीयूष गुप्ता, उप वन क्षेत्राधिकारी अमित वर्मा व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया।


डीएफओ ने वीरू और उसके परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि मंगलवार को विशेष जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और टीम लगातार निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन



गांव में घटना के बाद से खौफ का माहौल है। ग्रामीण बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नाले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें