फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगली जानवर से भिड़ी मां, बचाई बेटे की जान

Thu, 08 Aug 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
हरदी थानाक्षेत्र के दरहिया में भेड़िए के हमले में घायल बालक उत्कर्ष। 
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात एक जंगली जानवर ने मां के साथ सो रहे दरैहिया निवासी उत्कर्ष (10) पर हमला कर दिया। मां के संघर्ष व हांका लगाने के चलते जानवर खेतों की ओर भाग गया। घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजन तेंदुए के हमले का दावा कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से भेड़िया लोगों पर हमला कर रहा है। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मैकूपुरवा के मजरा दरैहिया निवासी उत्कर्ष (10) मंगलवार की रात अपनी मां बड़का देवी के साथ मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। इस दौरान पहुंचे जंगली जानवर ने उसे दबोच लिया और साथ ले जाने का प्रयास किया। उत्कर्ष की चीख सुन मां बड़का की आंख खुल गई और वह बेटे को बचाने के लिए जानवर से भिड़ गई। मां के संघर्ष व शोर को सुन जंगली जानवर बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बड़का व उसके परिजनों ने दावा किया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और गन्ने के खेतों में पटाखा फोड़कर हांका लगाया। हरदी थाना क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से भेड़िए का आतंक हैं।
विज्ञापन



भेड़िए के हमले हो चुकी है तीन की मौत व आठ घायल
हरदी क्षेत्र में भेड़िया सिसैया चूरामणि के मजरा कोलैला निवासी किशन (7), नकवा निवासी प्रतिभा (2) व मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष) को अपना निवाला बना चुका है। साथ ही कटैलापुरवा निवासी राजपत (8), सुखरामपुरवा निवासी सोनू (8), नथुवापुर निवासी फकीरे (70) व फकीरे की बहू संपत (20), सिसैया चूड़ामड़ि निवासी मखाना (80) व सोनम (10), खौरहवा बाबा निवासी छोटेलाल (60) आदि को घायल कर चुका है।


ड्रोन से की जा रही तलाश
हमला किस जानवर का है, इसकी पड़ताल की जा रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से गन्ने के खेतों में तलाश की जा रही है। साथ ही आठ ट्रैपिंग कैमरे, जाल व पिंजरा लगाए गए हैं। आठ टीमें भी लगी हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


मोहम्मद साकिब, वन क्षेत्राधिकारी महसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें