फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: माॅर्निंग वाॅकर्स ने स्टेडियम के खिलाड़ी को पीटा, आक्रोश

Fri, 11 Oct 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा स्टेडियम के परिसर में शुक्रवार को हाॅकी के एक खिलाड़ी को स्टेडियम में मार्निंग वाॅक करने आए कुछ बाहरी तत्वों ने पिटाई की दी। बीच-बचाव करने पहुंचे जिला क्रीड़ाधिकारी को भी मार्निंग वाॅक कर रहे लोगों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह प्रतदिन की तरह इंदिरा स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास चल रहा था। हाॅकी के खिलाड़ी भी अपनी-अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान हाॅकी के एक खिलाड़ी मोहम्मद तौसिफ की मारी गई बाॅल माॅर्निंग वाक करने आए एक व्यक्ति के पैर से टकरा गई। इसके बाद माॅर्निंग वाॅकर्स की टीम ने खिलाड़ी तौसिफ को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे क्रीड़ाधिकारी बीच-बचाव करने लगे, लेकिन माॅर्निंग वाॅकर्सों ने उनको भी नहीं बख्शा। क्रीड़ाधिकारी ने इसकी सूचना कातेवाली देहात पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले की सभी फरार हो चुके थे।
...................................................
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए जाने से गुस्सा है लोग
स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों का अभ्यास से सुबह से प्रारंभ हो जाता है। इसी दौरान कुछ गैर खिलाड़ी भी स्टेडियम के परिसर में पहुंचकर माॅर्निंग वाक के लिए आते हैं। अभी हाल ही में स्टेडियम में बाहरी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया था। जिसको लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई है। उसी से झल्लाए लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला किया है। घटना की शिकायत कोतवाली देहात में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुमार श्रीवास्तव- जिला क्रीड़ाधिकारी
...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें