बहराइच मेडिकल काॅलेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। तराई में मौसम के मिजाज में बदलाव लगातार जारी है। दिन में जहां गुनगुनी धूप निकल रही है तो वहीं सुबह-शाम गलन पड़ रही है। वहीं लगभग दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। इसका सीधा असर लोगोंं की सेहत पर पड़ रहा है और सर्दी-जुकाम पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन व फिजीसियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। मरीजों में ज्यादातर सर्दी, खांसी व जुकाम से पीड़ित रहे। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। लोगों को मौसम परिवर्तन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।