फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कर्बला में 10 फुट से ज्यादा निकली इंटर कॉलेज की जमीन

Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा में विवादित जमीन की पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नानपारा (बहराइच)। एसडीएम लालधर यादव, कोतवाल रामाज्ञा सिंह व भारी पुलिस बल और पीएसी जवानों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज के विवादित जमीन की पैमाइश की गई। इस दौरान कर्बला व मुहर्रम कमेटी के लोग मौके से नदारद रहे। कार्रवाई में विवादित स्थान से 10 फुट से ज्यादा इंटर कॉलेज की जमीन पाई गई है। राजस्व टीम ने भूमि का चिह्नांकन कर पिलर लगा दिया है। नानपारा में स्टेशन रोड स्थित वैद्य भगवानदीन इंटर कॉलेज के प्रबंधन की ओर से बीते दिनों अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। इस दौरान कर्बला व मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ पहुंचे 200 से अधिक लोगों ने अपनी जमीन बताकर चारदीवारी बनवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। यही नहीं, निर्माणाधीन चारदीवारी को ढहा दी थी जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी और इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिशंकर शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण को ढहाने से 1.5 लाख रुपये के नुकसान का दावा दिया था। जिसपर एसडीएम लालधर यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विवादित जमीन की पैमाइश की गई। नायब तहसीलदार हर्षित पांडेय ने बताया कि पैमाइश में इंटर कॉलेज की ओर से जहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया जा रहा था, उनकी जमीन उससे भी अधिक निकली है। जमीन की पैमाइश कर जहां तक विद्यालय की जमीन निकली है, वहां पिलर लगा दिया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें