फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Tue, 04 Jun 2019 11:45 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईद आज मनाई जाएगी। इसको लेकर लोगों में उल्लास है। ईद की खुशियां चहुंओर छाई हैं। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए व्यवस्थाएं भी मुकम्मल कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। ईद पर्व के लिए मंगलवार को बाजारों में पूरे दिन जमकर खरीदारी की गई। देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। सुबह होते ही ईद मुबारक के स्वर सुनाई देंगे। 
विज्ञापन


ईद के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। जिले में लगभग 1800 मस्जिदे हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के घंटाघर, चौक बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार, छोटी बाजार, छावनी बाजार, चांदपुरा क्षेत्रों में कपड़े, सेवईं, जूता, चप्पल, मेवा, खजूर आदि की दुकानें सजी रहीं। इन दुकानों पर खरीदारी के लिए रह-रहकर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। चौक बाजार व स्टीलगंज तालाब बाजार में तिल रखने भर की जगह नहीं थी।

 चिलचिलाती धूप के बावजूद खरीदारी के लिए लोग उत्साहित दिखे। वैसे तो शहर में एकल मार्ग की व्यवस्था है, लेकिन भीड़ के चलते बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक दुकानें खुली रहीं और खरीदारी होती रही। उधर, ईद के मद्देनजर मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। हर चेहरे पर ईद की खुशियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें