फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमा पर सीसीटीवी कैमरे से नेपाल की निगरानी

विज्ञापन
नेपाल में भारतीय सीमा से सटे जमुनहा इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। 
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नेपाल ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी का दायरा बढ़ाया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सीमा से सटी सड़क के किनारे नेपाली क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों से तस्करी, अवैध आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) 30 नंबर गण के पुलिस अधीक्षक भीम बहादुर चंद ने बताया कि सीमा की संवेदनशीलता बढ़ रही है। इसी कारण यह कदम उठाया गया है। कैमरों की मदद से सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों की वास्तविक समय निगरानी कर सकेंगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई भी संभव होगी। बांके जिले की नरैनापुर गांवपालिका के घुड़दौड़िया क्षेत्र में पहले ही सीसीटीवी प्रणाली स्थापित की जा चुकी है। अब रुपईडीहा सीमा से सटे जमुनहा इलाके में भी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह आधुनिक निगरानी प्रणाली रात्रिकालीन तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाएगी। इससे भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
भारत की ओर से भी सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए एसएसबी ने सीमा चौकियों पर कैमरे लगाए हैं। संवेदनशील स्थानों पर भी सीसीटीवी स्थापित हैं। इन कैमरों से सीमा पार की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जाती है। तस्करी और घुसपैठ की कोशिशों पर भी नजर रहती है। अब नेपाल की ओर भी कैमरे लगने से दोनों देशों की सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी अधिक प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें