फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 10 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक राज्य कर भवन

Tue, 24 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में राज्य कर विभाग को जल्द ही अपना स्थायी और आधुनिक भवन मिलने की उम्मीद है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन के निर्माण की तैयारी चल रही है। डीएम ने शहर के ऑडिटोरियम के निकट उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराते हुए शासन को डीपीआर भेज दी है।
विज्ञापन



राज्य कर विभाग राजस्व संग्रह के मामले में भले ही प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा हो, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अब तक सीमित संसाधनों के बीच ही काम करने के लिए मजबूर हैं।

वर्तमान में लखनऊ मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने किराये के भवन के ऊपरी तल पर कार्यालय संचालित हो रहा है। जगह की कमी के कारण न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पार्किंग की सुविधा ही उपलब्ध है। इससे कर अधिवक्ताओं और व्यापारियों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन



-
तीन एजेंसियों ने सौंपी डीपीआर
भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग सहित दो अन्य निर्माण एजेंसियों ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर विभाग को सौंप दी है। विभाग की ओर से तीनों प्रस्ताव शासन को अग्रसारित कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार लागत और गुणवत्ता के आधार पर चयनित एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


-
स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम
बजट स्वीकृत होते ही दो मंजिला राज्य कर भवन का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रस्तावित भवन में आधुनिक कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल, अभिलेख कक्ष और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु हो सके। उपायुक्त राज्य कर सीके गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। निर्माण के लिए तैयार डीपीआर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें