गायघाट (बहराइच)। चकिया रेंज कार्यालय परिसर में बुधवार को बाघ सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वनकर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पोस्टर व पंपलेट वितरित किया। इसके साथ ही जंगली जीनों के हमले को रोकने और उनको बचाने के लिए सहयोग करने की बात कही। प्रशिक्षु आईएफएस ने कहा कि गांव में बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए मॉकड्रिल किया जाएगा।
बहराइच वन प्रभाग के चकिया रेंज कार्यालय में बाघ सुरक्षा माह के तहत बुधवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशिक्षु आईएफएस डूबारिया ने कहा कि गांव में खेत से गन्ने की फसल काटी जा रही है। इससे बाघ और तेंदुए खेतों से बाहर निकल रहे हैं। इनको देखते ही ग्रामीण वनकर्मियों को सूचना दें। वन्यजीवों की सुरक्षा पर ग्रामीण सहयोग करें।
प्रशिक्षु आईएफएस ने कहा कि गांव में पहुंचने वाले बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों के साथ मॉकड्रिल किया जाएगा। जिससे जंगली जीव को पकड़ने में आसानी रहे। गोष्ठी के बाद ग्रामीणों को जागरूकता पोस्टर व पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा, वन रक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।