कैसरगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
कैसरगंज। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज की जनसमस्याओं को लेकर विधायक आनंद कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विधायक ने कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिन परिवारों में शादियां हैं, उन्हें पर्याप्त गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। प्रदर्शन में आनंद प्रकाश यादव, शैलेश कुमार शैलू, लाल विक्रम आर्य, कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ. दाताराम मौर्य, बृजेश यादव, आलोक पाठक, शिव कुमार गौतम, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुरेश वाल्मीकि, शांति प्रसाद, रजा अहमद, बाल गोविंद निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी शामिल रहे।