महसी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
- फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से 10 सड़कों का निर्माण कराया गया है। शनिवार को विधायक सुरेश्वर सिंह ने ओरीदास मंदिर परिसर में सभी सड़कों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में विधायक ने भुसैलीपुरवा, भगवानपुर-महेशपुरवा, बहराइच-कठाईघाट, कोड़री चौराहे से कौड़हा, बेलहा बेहरौली तटबंध से लोधौनी, बैंकुंठा-महीपतपुरवा नवनिर्मित संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों में काफी खुशी है। कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास जायसवाल, भरतलाल पांडेय, संजय त्रिवेदी, सर्वजीत सिंह, विनीत जायसवाल, रामकुमार बाजपेई, प्रदीप सैनी, भुवन मिश्र आदि मौजूद रहे।