फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाबालिग बेटी गायब, हत्या की जताई आशंका

Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर निवासी युवक ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया है। आरोप है कि हबडा निवासी व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। इसके बाद से बेटी का कुछ भी पता नहीं चला। पीड़ित ने आरोपी पर पुत्री की हत्या करने या बेच देने का शक जताया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, जनवरी 2023 में वह पत्नी की दवा लेने बहराइच गया था। आरोप है कि इसी दौरान हबडा निवासी लायकराम उनकी 16 वर्षीय बेटी को भगा ले गया। बेटी अपने साथ सोने के जेवर और 30 हजार नकदी ले गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। संदेह जताया कि आरोपी ने उनकी बेटी की हत्या कर दी या फिर कहीं बेच दिया। कोर्ट के आदेश पर पयागपुर थाना पुलिस ने आरोपी पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें