विशेश्वरगंज (बहराइच)। रोहिनीभारी गांव निवासी शिवदयाल तिवारी के फूस के घर में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने नल व कुएं से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाई। तब तक गृहस्वामी का घर में रखा पांच कुंतल गेहूं, दो कुंतल सरसों, दो कुंतल चावल, चार हजार नकदी, साइकिल और ठेलिया जलकर राख हो गई। घर गृहस्थी का सारा सामान जल जान से गृहस्वामी के सामने परिवार के पालन पोषण का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग का कोई सहयोग नहीं मिलने की बात बोली है।