बहराइच। जमलदीपुर गांव के निकट दूध बेचने निकले एक साइकिल सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैसरगंज थाना अंतर्गत जमलदीपुर गांव निवासी ओंकार वर्मा (30) पुत्र कंधई लाल दूध बेचने का काम करता है। वह बुधवार को घर से साइकिल से दूध बेचने के लिए निकला था।
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर पहुंचने के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से युवक को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कामिनी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।