दंबंगों की पिटाई में घायल जीतेंद्र कुमार।
- फोटो : दंबंगों की पिटाई में घायल जीतेंद्र कुमार।
बहराइच। ग्राम बरवलिया शिवदहा निवासी जितेंद्र कुमार पाठक ने पयागपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका दूध डेयरी का काम है। सोमवार को शाम के समय करीब 6.30 बजे गांव निवासी विपक्षी रक्षाराम, विजय, अजय डेयरी पर दूध बेचने आए, लेकिन सभी नशे में थे। विपक्षियों ने अकारण अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया, विरोध करने पर सभी ने उनकी पिटाई कर दी। डेयरी पर रखी ईको मशीन व तौल को तोड़ दिया। हमले में जितेंद्र का सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।