फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मिल्कियत व कठौतिया की टीम चैंपियन

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के सेमरीघटही में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सेमरीघटही विद्यालय में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें न्याय पंचायत के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग में मिल्कियत व कबड्डी बालिका वर्ग में कठौतिया की टीम अव्वल रही। जबकि 100 मीटर की दौड़ में सोनमती को पहला स्थान मिला। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के सेमरीघटही न्याय पंचायत में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन परिषदीय विद्यालय की ओर से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव व महामंत्री गिरीश राम ने किया।
राजकुमार यादव ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी बालक वर्ग में मिल्कियत विद्यालय प्रथम व हरखापुर विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जबकि कबड्डी बालिका वर्ग में कठौतिया की टीम ने प्रथम व बोझिया की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में सोनमती प्रथम, सस्मिता द्वितीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को कप, ग्लास व प्लेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ऊषा, पंकज कुमार, बलराम वर्मा, सरोज यादव, राहुल यादव, राकेश कुमार, शिव कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार पटेल, रामेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें