फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेवा ज्योति यात्रा से विकसित भारत का दिया संदेश

विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प सभा में राष्ट्रगान गाते मुख्य अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के तहत बुधवार को महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी त्रियंबक त्रिपाठी ने सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी और विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता की अपील की।
विद्यार्थियों की बनाई रंगोली का अतिथियों ने अवलोकन किया। राष्ट्रगान के बाद कलश स्थापित कर सेवा ज्योति यात्रा रथ का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें