फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पारा 43 डिग्री, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को दोपहर के समय तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस वर्ष का सबसे अधिकतम तापमान रहा है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों से चेहरा और शरीर झुलसने का अहसास हुआ। लोग बाहर निकलने से बचते रहे। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर के समय शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के बाजाराें में भी सन्नाटा पसरा रहा। इससे कारोबार भी प्रभवित हो रहा है।पिछले एक सप्ताह से जिला भीषण गर्मी की चपेट में हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे हीट वेव की स्थिति बनी रही। दिन भर गर्म हवा चेहरे को झुलसा रही थी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है। बारिश की अभी संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें