बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी नूर उल्ला पुत्र मोहम्मद उमर की शहर के सुमैया माल में मोबाइल की दुकान है। गुरुवार शाम को छह बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान सपा नेता व सभासद अफसर हुसैन के पुत्र साहिल से गेट बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर हासिल ने साथी लकी, सनी और हनी के साथ मिलकर व्यापारी को दुकान के बाहर निकालकर पिटाई कर दी। लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। मोबाइल व्यवसायी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में तीन को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद